शुभम पटेल
सीतापुर- पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अवैध रूप से पटाखा बनाने व बिक्री करने व भंडारण करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महमूदाबाद पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 6 कुंटल बारूद बनाने का सामान बरामद किया। इसके अतिरिक्त निर्मित व अर्द्ध निर्मित बारूद पटाखे बम आदि बरामद किया।
पकड़े गए लोगों ने बताया कि जनपद सीतापुर के पटाखा बनाने वालों को बारूद बनाने की सामग्री काफी दिनों से सुबोध पुत्र मंगली बेचा करता था तथा कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र सदरपुर में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में एक महिला की मृत्यु हो गई थी तथा तीन महिलाएं घायल हो गई थी। उनको भी बारूद बनाने का सामान सुबोध पुत्र मंगली ने बेचा था। जिस के संबंध में सुबोध के पास कोई भी लाइसेंस नहीं है। यह गंभीर प्रकृति का अपराध है। जिस के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर समुचित विधिक कार्रवाई की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…