अर्जुन सिंह
सिद्धार्थनगर. दीपक मीणा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा संयुक्त रूप से थाना चिल्हिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, सर्वप्रथम थाना कार्यालय/दिवसाधिकारी/सीसीटीएनएस कक्ष/ बैरक/ संतरी ड्यूटी आदि का निरीक्षण कर संतरी ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षी हरिमंगल यादव से ड्यूटी के सम्बन्ध में पूछ-ताछ की गयी एवं उसके व्यवहारिक प्रशिक्षण के बारे में पूछा गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस दौरान अधिकारियो द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई हेतु उ0नि0 सभाशंकर यादव, थानाध्यक्ष चिल्हिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, थाने के विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया एवम् अपूर्ण अभिलेखों/रजिस्टरों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अपराधों पर नियंत्रण हेतु एवं रात्रि में पैदल गश्त व पिकेट ड्यूटी हेतु निर्देशित किया गया। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु समस्त उप-निरीक्षकगण को अपने-अपने कुशल पर्यवेक्षण में पूर्णनिष्ठा एवं निष्पक्ष रूप से कार्यवाही कराते हुये बेहतर परिणाम उपलब्ध कराने एवं जनता के साथ स्वंय एवं समस्त स्टाफ द्वारा किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए इस हेतु निर्देशित किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…