देवेन्द्र सिंह
देवरिया/सलेमपुर। चिराग तले अँधेरा किसको कहते है इसका जीता जागता आपको उदहारण देखना है तो आपका स्वागत है देवरिया के सलेमपुर स्थित सोहनाग-चेरो रोड पर। क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख मंटू सिंह के आवस तक जाने वाली इस सड़क से होकर लगभग रोज़ ही प्रमुख साहब गुज़रते है। मगर आज भी यह सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। न तो विभाग और न ही ज़िम्मेदार और जवाबदेह नेताओ को इस सड़क की फिक्र है।
इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि पुरे सलेमपुर क्षेत्र में सबसे सुन्दर और भव्य दुर्गा प्रतिमा इसी क्षेत्र में बैठती है और इसके आयोजक क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख मंटू सिंह है, मगर सामने पड़ी दुर्गा पूजा को देखते हुवे कहा जा सकता है कि इस बार इन गड्ढा युक्त सड़क के पानी और कीचड के कारण कही दुर्गा पूजा और दशहरा की चमक फीकी न पड जाए। अब देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की निगाह-ए-करम कब इस सड़क की दुर्दशा पर पड़ती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…