तारिक आज़मी
वाराणसी. कहा जाता है कि पुलिस अगर मुस्तैद रहे तो अपराध होने के पहले ही अपराधी हिरासत में आ सकता है। इसका जीता जागता उदहारण आज लंका पुलिस ने पेश किया जब क्षेत्र में वारदात की नियत से आ रहे एक रोहनिया थाने के टॉप 10 अपराधी जिसके ऊपर कई अन्य जनपद में भी मुक़दमे दर्ज है, वारदात करने के पहले ही अवैध असलहे सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
इस दौरान मुखवीर ने नवीन स्वीट हाउस मोड़ पर खड़े एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए बताया यह वही व्यक्ति है इसके बाद पुलिस टीम ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपराधी के करीब बिना उसकी जानकारी के पहुचे। अचानक पुलिस को देख कर अपराधी हड़बड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा मगर उसकी चाल कामयाम नही हो सकी और वह पकड़ा गया। जामा तलाशी में उसके पास से एक अदद नाजायज़ तमंचा मय लोडेड कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ ने गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम राजू उर्फ़ राजकुमार यादव पुत्र बनारसी यादव निवासी ग्राम कनकपुर पोस्ट महँगाव थाना रोहनिया जनपद वाराणसी बताया और पुलिस को बताया कि कुछ बड़ा हाथ मारने के उद्देश्य से यहाँ आया था, मगर घटना को कारित करने के पहले ही पकड लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार पर जनपद और अन्य जनपद में मिलाकर कुल 22 अपराधिक मामले अब तक पंजीकृत होना संज्ञान में आया है। वही अन्य अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी लंका पुलिस इकठ्ठा कर रही है। गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उ0नि0 प्रकाश सिंह, उ0नि0 सूरज कुमार तिवारी, का0 राहुल प्रजापति, बलवन्त व चन्द्रप्रकाश खरवार मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…