मोहम्मद सलीम
वाराणसी। जिले में अपराध का हौसला बुलंद होने का कई कारण हो सकता है। मगर यदि आज जंसा थाना क्षेत्र में घटी घटना को ध्यान से देखा जाए तो फिर बरबस ही यही विचार दिमाग में आयेगा कि जब जनता ही अपराधियों का संरक्षण कर रही है तो उनके हौसले तो बुलंद ही होंगे। इसको संरक्षण ही तो कहा जायेगा कि जब पुलिस दो अपराधियों को पकड़ने के लिए दबिश में जाती है तो ग्रामीण ऐसे इकट्टा हो जाते है जैसे अपराधी नही किसी संत की वह सुरक्षा में लगे हो। जनता खुद पुलिस को उलटे बंधक बना लेती है और उनकी पिटाई कर देती है। कुछ ऐसा ही आज वाराणसी पुलिस को देखना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी आनंद कुलकर्णी एसपी देहात मार्तंड प्रकाश सिंह कई थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहे हैं। वही पुलिस पर हमलावरों की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाते समय कुछ पत्थराव कर रहे ग्रामीण पुलिस के हत्थे पड़े है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी समाचार लिखे जाने तक मौके पर रहे।
इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे है। अपराधियों को संरक्षण देने वालो कि अपराध से प्रभावित आमूमन आम जनता होती है। बिना सुरक्षा के निश्चिन्त अपना जीवन यापन करने वाले नागरिको को ही अपराधी अपना शिकार अधिकतर बनाते है। जब कोई अपराध होते है तो पुलिस के मुह पर खड़े होकर उन्हें बुरा भला कहने वाली जनता आखिर अपराध को खुद संरक्षण कैसे दे रहा है। क्या अपराधियों को संरक्षक बनकर आप उनके हौसले बुलंद कर नही रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…