ए जावेद
वाराणसी। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में आज कैंट पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस क्रम में आज कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग ढाई करोड़ रुपया की कीमत की हिरोईन बरामद कर नशे के कारोबारियों के कमर पर एक तगड़ा वार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त दिलशेर आलम और शाफिकुर रहमान गाजीपुर के बताये जा रहे है। सूत्रों से प्राप्त समाचार के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में सीडी कैसेट का कारोबार खोमचा लगा कर करता था। दिखावे के लिए सीडी कैसेट का कारोबार करने वाला युवक दालमंडी क्षेत्र में राजेश नाम से जाना जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम दिलशेर आलम पुत्र जावेद आलम निवासी मो0 सईद बाड़ा थाना जमानियां जनपद गाजीपुर तथा शफीर्कुरहमान पुत्र स्व0 अब्दुल गफ्फार निवासी ग्राम बसुका थाना गहमर जनपद गाजीपुर बताया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस को 1 किलो 542 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, उ0नि0 काशी नाथ उपाध्याय, चौकी प्रभारी पहडिया, के साथ क्राइम ब्रांच के विक्रम सिंह प्रभारी इन्टिलिजेन्स विंग क्राइम ब्रान्च, उ0नि0 प्रदीप यादव, हे0का0 पुनदेव सिंह, हे0का0 सुमन्त सिंह, हे0का0 सुरेन्द्र कुमार मौर्य, हे0का0 रमभवन यादव, हे0का0 घनश्याम वर्मा, का0 राम बाबू, का0 कुलदीप सिंह व का0 चन्द्रशेन सिंह इन्टिलिजेन्स विंग क्राइम ब्रान्च तथा वारणसी कैंट पुलिस के का0 राम विजय मौर्य, का0 विपुल प्रसाद, का0 दीपक कुमार सिंह, हे0का0 प्रेम सिंह, हे0का0 धर्मदेव चौहान, का0 रामानन्द यादव, का0 सन्तोष शाह शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…