Categories: National

वाराणसी – निर्माणाधीन ओवरब्रिज या हादसों का पुल, शटरिंग का गाटर गिरने से दो घायल, घायलों में सेना का एक जवान भी शामिल

ए जावेद

वाराणसी – निर्माणाधीन ओवरब्रिज हादसों का पुल बनता जा रहा है। पिछले वर्ष ही एक बड़े हादसे के बाद जिला प्रशासन के सभी सुरक्षा उपायों के बावजूद भी आज एक और घटना में दो लोगो के घायल हो जाने के बाद तो कम से कम आवाम-ए-बनारस यही कह रही है। आज एक बार फिर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से अफरा तफरी का माहोल पैदा हो गया। घटना में दो लोग ज़ख़्मी हुवे है। जिसमे एक सेना का जवान भी है। सेना के इस जवान का पैर बुरी तरफ टूट गया और पैर की हड्डी टूट कर बाहर के तरफ निकल आई। घायलों को मंडलीय चिकित्सालय शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है।

घटना आज शाम लगभग 4 बजे के करीब की बताई जाती है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार पुल पर शटरिंग का काम चल रहा था। इस दौरान शटरिंग में उपयोग लिए जा रहे गाटरो में से एक गाटर नीचे गिर गया। इस घटना के समय ऊपर मजदूर काम कर रहे थे। घटना एम सभी काम कर रहे 4 मजदूर गिर पड़े। वह तो संयोग अच्छा था कि गिरते समय पुल के निकले छड में शर्ट फस गई, जिससे साथी मजदूरी ने रस्से के सहारे सुरक्षित स्थान पर उतारा।

घटना के समय एयर फ़ोर्स का जवान संजय दुबे बुरी तरह घायल हो गया। घायल जवान के साथ एक बच्चा भी था, जो बाल बाल बच गया। गाटर गिरने से संजय दुबे का पैर बुरी तरफ ज़ख़्मी हो गया है। सुचना पाकर मौके पर पहुची सिगरा पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल चिकित्सा हेतु भेजा वही क्षतिग्रस्त गाटर को मौके से हटवाया। समाचार लिखे जाने तक घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts