फारुख हुसैन
लखनऊ।टेरर फंडिंग मामले में एटीएस और लखीमपुर खीरी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक संयुक्त कार्यवाही में चार युवको को हिरासत में लिया गया है। इन युवको के द्वारा नेपाल से आने वाले रकम को भारतीय मुद्रा में बदल कर आगे भेजा करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से नेपाल से लाई जा रही भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद किया है। इसके अलावा कई सेलफोन भी इनके कब्जे से बरामद हुए हैं। गिरफ्तार हुए लोगों में दो बरेली, जबकि दो लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके के रहने वाले हैं। ये चारों अभियुक्त विदेश से नेपाल की बैंकों में आने वाले धन को भारतीय मुद्रा में तब्दील करा कर खीरी के रास्ते से देशभर में भेजते थे। इस पैसे का उपयोग आतंकवादी घटनाओं में भी किया जाता था।
डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कुछ लोग नेपाल से अवैध रूप से धन मंगाकर भारत में आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचा रहे हैं। जानकारी मिली थी 10 अक्टूबर को काफी मात्रा में नेपाल से धनराशि लाई जा रही है। इस सूचना के आधार एटीएस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने उम्मेद अली निवासी बरेली, संजय अग्रवाल निवासी लखीमपुर खीरी, समीर सलमानी निवासी बरेली और एजाज अली निवासी लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। उमेद अली के कब्जे से दो लाख नगद भारतीय मुद्रा, संजय अग्रवाल के कब्जे से एक लखा 35 हजार नेपाली मुद्रा समीर सलमानी के पास से एक लाख 50 हजार भारतीय मुद्रा और अली के कब्जे से एक लाख भारतीय मुद्रा बरामद की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…