ए जावेद
वाराणसी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज कैंट पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित बोर के अवैध असलहे सहित दो युवको को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम मुमताज़ खान तथा मोहम्मद अहमद उर्फ़ मामा बताया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से समक्ष अपराधियों को पेश किया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त मुमताज़ खान पूर्व सपा पार्षद और पार्षद पति है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम मुमताज़ खान पुत्र स्व मोहम्मद इसराईल खान मोहल्ला ओम्कर्लेश्वर का निवासी बताया, वही दुसरे ने अपना नाम मोहम्मद अहमद उर्फ़ मामा बताया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार मुहम्मद अहमद उर्फ़ मामा के नाम कोई अन्य अपराधिक मामला पंजीकृत नही है वही मुमताज़ खान के ऊपर थाना आदमपुर और थाना दशाश्वमेघ में मिलाकर कुल 15 मामले हत्या व हत्या के प्रसास जैसे गंभीर धाराओ में पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अदद नाजायज पिस्टल 9mm, 12 अदद जिंदा कारतूस 9 mm, 01 अदद पिस्टल नाजायज 7.62*25,.09 अदद जिंदा कारतूस 7.62*25, 01 अदद मोटरसाइकल बजाज पल्सर वाहन सं0 यूपी-65बीयू-6879, 04 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ है. पुलिस इस प्रकरण में सम्बधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कैंट के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, उप नि0 पवन कुमार चौकी प्रभारी अर्दली बाजार, उ0नि0 राहुल रंजन चौकी प्रभारी लालपुर, उ0 नि0 अशोक कुमार चौकी प्रभारी नदेसर, हे0का0 जगदीश यादव, का0 दीपक सिंह, का0 शैलेश यादव, का0 राज मलहोत्रा, का0 जयप्रकाश शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…