अब्दुल बासित मलक
हरियाणा यमुनानगर :- मैट्रिमोनियल साइट पर युवक ने युवती से दोस्ती कर एक लाख रुपए ठग लिए रुपए मिलने के बाद युवक ने बात करना बंद कर दिया जब युवती ने उससे संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद मिला इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी युवक ने उसे जो भी जानकारी दी थी वह भी झूठी थी जिसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है यमुनानगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के लिए उसने एक मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी डिटेल भरी थी इस दौरान साइट पर उसकी मुलाकात उनके समुदाय के एक युवक से हुई थी एक दूसरे को पसंद करने के बाद दोनों में बातचीत होने लगी धीरे-धीरे उनकी दोस्ती आगे बढ़ी इस दौरान युवक ने अचानक बिजनेस में अचानक कुछ रुपए की जरूरत की बात कही जिस पर युवती ने युवक को बैंक के माध्यम से रुपए दे दिए युवक ने 3 दिन युवती से रुपए मांगे और युवती ने करीब उसे ₹100000 दे दिए रुपए मिलने के बाद युवक ने युवती से बात करना बंद कर दिया जब उसने युवक के नंबर पर कॉल किया तो नंबर भी बंद मिला अन्य जरियों से संपर्क करना चाहा तो पता चला कि युवक की सारी डिटेल फर्जी है। इस पर युवती ने पुलिस को शिकायत दी जांच अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…