प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी के सामने रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे 38 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के खलिया सुजात पुर गांव निवासी बलीराम अपनी बहन के घर गया था। रविवार को जब वह वापस लौट कर ट्रैक पार कर रहा था इस दौरान नई दिल्ली से वाराणसी की ओर जा रही वंदे भारत की चपेट मे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई । रेलवे स्टेशन से घर करीब होने के कारण युवक की तुरंत ही शिनाख्त हो गई । घर पर खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है । घटना उस समय हुई जब सिकंदराबाद से दानापुर जा रही ट्रेन को स्टेशन पर रोक कर मेन लाइन से वंदे भारत एक्सप्रेस को पास कराया जा रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…