तारिक खान
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव का बड़ा ऑफर ठुकरा दिया है। अखिलेश यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का समाजवादी पार्टी से चाचा की पार्टी का गठबंधन मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे और 2022 में अकेले ही सरकार बनाएंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी बहुत समय है। हमारी पार्टी और कार्यकर्ता काफी सक्षम हैं, हम 2022 में वह बिना गठबंधन के ही सरकार बनाएंगे। अखिलेश ने दावा किया कि 2022 में बिना गठबंधन के उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उसकी तैयारियों में समाजवादी पार्टी लगी हुई है। हर कार्यकर्ता विधानसभा उप चुनाव में अच्छे परिणाम के बाद बेहद उत्साह में है।
सरकार पर हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच जंग चल रही है। जिन मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन ली थी आज उन्हीं का काम रोका जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में भाजपा लाभ के लिए संस्थाओं को खराब कर रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार योजनाओं के केवल नाम बदल रही है। शिक्षा और नोकरी में युवाओं को धोखा दिया जा रहा है।
अखिलेश यादव लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से निजी विमान से प्रयागराज पहुंचे। उनका सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। केपी कॉलेज मैदान में सभी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने को आतुर थे। आलम यह हो गया था कि लोगों का हुजूम जुट गया। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ से कई बार धक्कामुक्की भी हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…