Categories: Crime

राजकीय विद्यालय जमदरा से  चोरों ने उखाड़ लिया समरसेबल

बापू नंदन मिश्र

रतनपुरा (मऊ) हलधरपुर थाना अंतर्गत  जमदरा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगा समर्सिबल बुधवार की रात चोरों ने चुरा लिया। बुधवार के दिन विद्यालय नियत समय पर बंद सभी अध्यापक एवं बच्चे अपने घरों को चले गए। लेकिन आज सुबह जब वे विद्यालय पहुँचे और चैनल का ताला खोलकर अंदर गए तो आंगन में लगा हुआ समर्सिबल का तार एवं पाइप वहीं बिखरा पड़ा है तथा उसका मोटर गायब था। यह देख उनके होश उड़ गए।विद्यालय का गेट बंद होने के बावजूद दुस्साहसी चोरों द्वारा छत फाँद कर किए गए इस कृत्य से अध्यापक एवं बच्चे स्तब्ध थे। इस विद्यालय पर एक प्रधानाध्यापक एवं दो सहायक अध्यापक कार्यरत हैं।

विद्यालय गाँव के बगल में होने के बावजूद हौसला बुलंद चोरों द्वारा की गई यह करतूत पुलिस की सक्रियता पर संशय पैदा करती है। इस बात की सूचना प्रधानाचार्य पी एन यादव द्वारा हलधर पुर थाने में लिखित रूप में दी गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts