आफताब फारुकी
आजमगढ़ में अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में चोरी के आरोप में इंटर की छात्रा के कपड़े उतारकर तलाशी ली गई। जिस समय महिला टीचर तलाशी ले रही थी वहां पुरुष टीचर भी मौजूद था। छात्रा को सभी के सामने पीटा भी गया। इतना ही नहीं बेटी के साथ हुई शर्मनाक घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने मां थाने पहुंची तो पुलिस ने भी शर्मसार किया। तहरीर लेकर तत्काल कार्रवाई करने की बजाय दोनों पक्षों के बीच जबरिया समझौता करा दिया।
समाचार पत्र दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार घटना 16 नवंबर की है। भारती मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज अतरैठ में 12वीं की छात्रा रोज की तरह अपने स्कूल गई थी। वहां पांच सौ रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए तीन महिला टीचर और एक पुरुष टीचर ने छात्रा की पिटाई शुरू कर दी। पुरुष टीचर के सामने ही तीनों महिला टीचरों ने छात्रा के कपड़े उतारकर तलाशी ली। अपने ही गुरुजनों की इस हरकत से छात्रा इतनी ज्यादा डर गई कि बेहोश होकर गिर पड़ी।
छात्रा के बेहोश होने पर स्कूल वालों ने उसकी मां को सूचना दी। स्कूल पहुंची मां ने पांच सौ रुपये जमाकर बेटी को घर ले गई। बेटी की हालत देख उससे रहा नहीं गया तो अगले ही दिन टीचरों की शिकायत करने थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर तो ले ली लेकिन मुकदमा दर्ज करने के बजाय बुधवार को थाने बुलाया। थाने पर स्कूल वालों को भी बुला लिया गया। आरोप है कि वहां जबरिया समझौता करा दिया गया। इस बारे में अतरौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक हेमेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। समझौते के तहत स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के साथ अपमानजनक व्यवहार के लिए दोषी दो शिक्षिकाओं को निष्कासित कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…