आफताब फारुकी
ईरान की इस्लामी क्रांति फ़ोर्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता का कहना है कि देश में पैट्रोल की क़ीमतों में वृद्धि के बाद विभिन्न शहरों में तोड़ फोड़ करने और दंगे भड़काने वाले मुख्य सरग़नाओं को गिरफ़्तार कर लिया गया है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल रमज़ान शरीफ़ ने कहा, देश के चार प्रांतों में विरोध प्रदर्शनों के नाम पर अशांति फैलाने वाले मुख्य सरग़नाओं को पकड़ लिया गया है।
उनका कहना था कि अमरीका और उसके सहयोगियों को ईरान के ख़िलाफ़ पिछले 18 महीने के कड़े प्रतिबंधों से कुछ हासिल नहीं हो सका है। इसीलिए अमरीका ने देश में गड़बड़ी फैलाने का आधिकारिक रूप से समर्थन किया है। ग़ौरतलब है कि अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ईरान में तेल की क़ीमतों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शनों के बहाने अशांति फैलाने वालों के समर्थन की घोषणा की थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…