प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज मार्ग स्थित शारदा सहायक नहर पुलिया के पास सुबह नहर में लावारिस हालत में फेंकी गई एक बाइक बरामद हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण बच्चों ने सोमवार को अलसुबह शारदा सहायक नगर में फेंकी गई लावारिस बाइक पाए जाने पर डायल हंड्रेड पुलिस की गाड़ी (2288) को सूचना दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लावारिस हालत में मिली बाइक को कब्जे में लेकर ज्ञानपुर कोतवाली ले आई । बरामद बाइक पैशन प्रो बताई गई है । जिसकी कंडीशन अभी सही है। लेकिन कोई नंबर प्लेट नहीं लगा है । नतीजा पुलिस को यह जांच करने में परेशानी हो रही है कि आखिर बरामद बाईक किस जनपद की है ।पुलिस द्वारा बरामद बाइक को लेकर कई तरह की अफवाहें सुनने को मिल रही है । कुछ लोग उसे चोरी की बाइक बता रहे हैं, तो कई लोगों को कुछ और ही चर्चा करते देखा गया। बहरहाल पुलिस चेचिस व इंजन नम्बर के सहारे बाइक के छानबीन में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…