आफताब फारुकी
नई दिल्ली: तीस हज़ारी कोर्ट में शनिवार को वकीलों और पुलिस की झड़प का विवाद थमता नज़र नहीं आ रहा है। आज दिल्ली पुलिस वर्दी में सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को वकीलों ने कामकाज बंद रखा था और इस दौरान उनकी गुंडागर्दी भी सामने आई थी। दिल्ली की अलग-अलग अदालत परिसरों में पुलिस और मीडिया के अलावा आम लोगों के साथ मारपीट की गई थी। इधर बार काउंसिल ने वकीलों से जल्द से जल्द काम पर लौटने की अपील की है।
इन सभी कोशिशो के बाद भी अभी तक पुलिस अपने प्रदर्शन से पीछे नही हट रही है। केवल पुलिस कर्मी ही नही बल्कि उनके परिवार भी इस प्रदर्शन में उनका साथ दे रहे है। सुबह से लेकर समाचार लिखे जाने तक पुलिस का प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस कर्मी अपने मांगो पर टिके है। उनकी मांग है कि आरोपी वकीलों पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए साथ ही उनकी यूनियन होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस के इस रूप को शायद किसी ने भी आज तक भापा नही होगा। मगर पुलिस के उस रूप को आज दिल्ली पुलिस के अधिकारी झेल रहे है। सुबह से कई बार सभी अधिकारी अपील कर चुके है, मगर प्रदर्शनकारी अपनी मागो पर अड़े है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…