आदिल अहमद
कानपुर. उत्तर प्रदेश सरकार भले ही शिक्षा पर लाख कोशिशे कर डाले मगर शिक्षा व्यवस्था आज भी धरातल पर क्या स्थिति में है आपको इस वीडियो में समाज आ जायेगा। उन्नाव जनपद के डीएम साहब आज अचानक एक सरकारी विद्यालय में पहुच गए और बच्चो के साथ बेंच पर बैठ कर उन्होंने अंग्रेजी की अध्यापिका से कक्षा की पुस्तक देते हुवे कहा कि आप इसको पढ़े क्या लिखा है। इसके बाद शिक्षिका किताब से दो लाइन भी ढंग से नहीं पढ़ पाई। उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का यह कोई पहला सबूत नहीं है। अक्सर इस तरह के वीडियो सामने आते रहे हैं।
बताया जाता है कि उन्नाव जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे जब एक सरकारी स्कूल में जांच के लिए पहुंचे तो पोल खुल गई। डीएम ने स्कूल की एक टीचर से अंग्रेजी की किताब से एक पैराग्राफ पढ़ने को कहा, लेकिन महिला टीचर इसे पढ़ नहीं पाई। इसके बाद डीएम बिफर गए और टीचर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दे दिया। समाचार एजेंसी ANI ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि डीएम एक क्लास में बच्चों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। वे एक टीचर से अंग्रेजी की किताब से एक पैराग्राफ पढ़ने को कहते हैं, लेकिन टीचर इसे पढ़ नहीं पाती है।
इसके बाद डीएम बिफर पड़ते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि डीएम अपने मातहत अधिकारियों को कहते हैं, ‘इन्हें तत्काल सस्पेंड करना चाहिए।।।टीचर खुद अंग्रेजी नहीं पढ़ सकती है।’ वीडियो में यह भी दिख रहा है कि महिला टीचर सफाई पेश कर रही है, इसपर डीएम कहते हैं, ‘मैंने तो तुम्हें सिर्फ एक पैराग्राफ पढ़ने को कहा। यहां तक कि अनुवाद करने को भी नहीं कहा, बीए तो पास हो, बीटीसी तो की हो, लेकिन ….’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…