तारिक जकी
बेंगलूर: महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा अभी भी कायम है। तेलन्गाना में एक महिला पशु चिकित्सक से कथित बलात्कार के बाद हत्या के प्रकरण में अभी विरोध प्रदर्शन चल ही रहे है और दोषियों को फांसी की मांग हो रही है वही दूसरी तरफ तमिलनाडु के कोयम्बटूर में पुरुष मित्र के साथ अपने जन्मदिवस को मनाने गई एक नाबालिग किशोरी से सामूहिक बलात्कार की वारदात सामने आई है।
पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि घर लौटते समय रात नौ बजे छह लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लड़की के मित्र की पिटाई किया और लड़की को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने घटना की वीडियो भी बना लिया। लड़की ने अगले दिन अपनी मां को पूरी बात बताई जिसके बाद महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और 506(ii)(आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें महिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सरगना सहित दो अन्य लोगों की तलाश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…