रिजवान अंसारी
डेस्क : उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड से मजबूत पकड़ के साथ बिग बॉस के घर में बैठे खेसारी लाल यादव शायद दिल के सच्चे है। उनको मुखौटा पहनना नही आता। वह रियलिटी शो के नाम पर नौटंकी और मारपीट तथा गाली गलौंज नहीं कर सकते। वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और झारखण्ड से खेसारी को जमकर समर्थन मिल रहा था। शायद यही कारण है कि शो के बीच में ही खेसारी लाल यादव को घर के अन्य सदस्यों ने बाहर का रास्ता दिखाने का मन बनाया और उनको बिग बॉस के घर से बेदखल कर दिया गया है।
खबरों के मुताबिक, खेसारी लाल यादव को यूपी, बिहार और झारखंड से बहुत ज्यादा वोट मिल रहे थे। इस हिसाब से वो घर से बेघर नहीं हो सकते थे। इसलिए घर के सदस्यों से वोटिंग कराकर उन्हें बिग बॉस 13 के घर से बेघर किया गया है। खेसारी लाल यादव के बाहर होने से बिहार और यूपी के उनके फैन्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। बताते चले कि बिग बॉस ने घर के सदस्यों से पूछा कि शो में सबसे कम किसका योगदान है। इस पर ज्यादातर सदस्यों ने खेसारी लाल यादव का नाम लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…