जुबैर शेख
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार बनने के रास्ते साफ़ होते समझ में आ रहे है। इस क्रम में शिवसेना द्वारा सीएम पद के लिए उद्धव ठाकरे का नाम सामने आ रहा है। महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने तस्वीर साफ कर दी है। उन्होंने इस मामले में एक खबरिया चैनल से खास बातचीत कहा कि उद्धव ठाकरे ने सीएम पद के लिए हामी भर दी है।
इससे पहले शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की बैठक के बीच में शरद पवार और उद्धव ठाकरे बाहर आए। दोनों ही नेताओं ने कहा है कि चर्चा अभी जारी है। शरद पवार ने कहा कि बैठक में उद्धव ठाकरे को सीएम बनाने पर सहमति बनी है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि सभी विषयों पर चर्चा सही दिशा में जा रही है। काफी लंबी कवायद के बाद महाराष्ट्र में सरकार के गठन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिवसेना चाहती थी कि उसे मुख्यमंत्री पद पांच साल के लिए मिले। हालांकि एनसीपी चाहती थी कि ढाई साल उसका और ढाई साल शिवसेना का सीएम रहे। अंतिम दौर में एनसीपी और कांग्रेस, शिवसेना की इच्छा पर सहमत हो गईं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…