विकास राय
गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़वल गांव में बीते 16 नवंबर को हुई युवती की हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी प्रेमी नीरज सतनामी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आज पुलिस अधीक्षक डाक्टर अरबिंद चतुर्वेदी ने अभियुक्त को मिडिया के सामने पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त नीरज सतनामी ने पूछताछ में बताया कि वह मृतका से प्रेम करता था जबकि उसकी शादी घर वाले कहीं और तय कर रहे थे। गिरफ्तार प्रेमी ने बताया कि मेरे साथ शादी से इंकार करने पर गुस्से में मैंने युवती की हत्या कर दी थी। अभियुक्त ने बताया कि वारदात की रात मैने उसे शादी के लिए समझाने के मकसद से बुलाया था। शादी करने के लिए काफी समझाने के बावजूद जब वह नहीं मानी तो गुस्सा आ गया।
बताया कि पहले उसने उसका गला हाथ के पंजे से दबा दिया, जिससे उसके मुंह से खून आने लगा , किंतु वह मरी नहीं थी, इसलिए उसके दुपट्टे से गला कसकर उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश को धान के खेत में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी नीरज सतनामी को सहेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है। इस कारवाई में विनित राय थानाध्यक्ष नन्द गंज.आरक्षी कासिम सिद्धिकी. सुबरन यादव. तारेश कुमार. मनीष कुमार शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…