विकास राय
गाजीपुर। एटीएम कार्ड बदलकर पैसा गबन करने वाले गिरोह के एक अभियुक्त को भुड़कुड़ा पुलिस ने यूनियन बैंक जखनियां बाजार से पकड़ लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि दो नवंबर को शादियाबाद थाना क्षेत्र के दौलतनगर निवासी शिवशंकर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि भुड़कुड़ा यूनियन बैंक के पास एटीएम से पैसा निकालते समय किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 80 हजार रूपये का आनलाइन खरीदारी कर लिया।
पुलिस ने एटीएम मशीन के चैंबर में सीसी टीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त की पहचान की गयी। जो पकड़ा अभियुक्त जौनपुर जिले के सराय ख्वाज थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी रोशन कुमार भारती है, इसके पास से 2050 रूपया नकद बरामद किया गया। इसके उपर पहले से ही शहर कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज है और जौनपुर जिले में भी इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने भुड़कुड़ा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार उपाध्याय, सिपाही सुरेश चंद्र द्विवेदी, शेषनाथ, ओम तिवारी आदि शामिल रहे। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपया नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…