प्रदीप चौधरी
महाराजगंज- (ठूठीबारी)। लगता है कि उत्तर प्रदेश सरकार को अपने परिवहन कर्मचारियों को वाहन संचालन के साथ लोगों से बर्ताव का सुलूक भी सिखाना पड़ेगा। हम आप आए दिन रोडवेज कर्मचारियों के द्वारा यात्रियों के साथ बदसलूकी व दुर्व्यवहार की खबरें सुनते रहते है,अभी तक तो रोडवेज कर्मचारियों की गुंडई बस में यात्रियों के साथ ही देखी गई थी, जिसमें आए दिन अधिक भाड़ा व फर्जी टिकट के मामले सुनने में आते रहें।
चुकी सड़क के दूसरी तरफ विद्यालय है व कस्बे का रास्ता होने के नाते सड़क काफी व्यस्त रहती है। सड़क पर लगते जाम को वह देखते हुए स्थानीय लोगों ने परिवहन कर्मचारियों से बस को आगे बढ़ाने या स्टैंड पर लगाने का आग्रह किया। परंतु रोडवेज चालकों ने लोगों की बात अनसुनी कर दी व काफी देर तक सड़क पर खड़े रहे।
स्थिति विकट होते देखकर स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर जब विरोध किया तो दोनों बसों के चालकों ने बस को बीच रास्ते में अगल-बगल खड़ा करके पूरा रास्ता ही जाम कर दिया और स्थानीय लोगों को धमकी देते हुए कहने लगे कि हम रोडवेज के कर्मचारी हैं। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। अगर कोई हमें रोकने या टोकने आएगा, तो हम बस उसके ऊपर चढ़ा देंगे। रोडवेज चालकों के इस व्यवहार से सड़क काफी देर तक जाम रही और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी सम्मान मनोबल व समझौते के बाद बस चालकों ने बस को आगे बढ़ाया।
पर सवाल यह उठता है कि क्या पब्लिक की सेवा में लगे यह कर्मचारी पब्लिक की सेवा कर रहे हैं या बीच रास्ते गुंडागर्दी कर रहै है ? यह तो परिवहन विभाग के बड़े जिम्मेदार अधिकारी ही बता सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…