संजय ठाकुर
मऊ-लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा ‘‘रन फार यूनिटी‘‘ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। तथा साथ ही गाजीपुर तिराहा से शहर के रास्ते होते हुए बलिया मोड़ पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया गया तथा डा0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में बच्चों को संबोधन किया गया तथा कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।
तत्पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय,जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा आज विकास भवन के सभागार में तथा मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार बल्लम भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी गयी कि मै सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूॅ कि मै राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियो के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मै यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हॅू जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्याे द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हॅू।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…