संजय ठाकुर
मऊ-जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत लगाये गये नोडल अधिकारियो की बैठक जिलाधिकारी कक्ष में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त नोडल अधिकारियो को निर्देश दिये कि उनसे सम्बन्धित जितने भी कार्य अभी तक अपूर्ण है उसको जल्द से जल्द पूर्ण करा ले अन्यथा सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में शौचालय की सत्यापन रिपोर्ट समस्त नोडल अधिकारियो को देने के निर्देश दिये गये लगाये गये नोडल अधिकारियो की सत्यापन रिपोर्ट अभी तक प्राप्त न होने की दशा में नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सत्यापन रिपोर्ट दो दिन के अन्दर उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त नोडल अधिकारियो को सख्त निर्देश दिये कि वह स्वंय गांव में जाकर वहां पर बन रहे शौचालय की स्थिति को देखे कि शौचालय मानक के अनुरूप बना है या नही तथा कितने शौचालय पूर्ण रूप से तैयार है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें अन्यथा सम्बन्धित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बन्धित नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…