अब्दुल बासित मलक
गाजियाबाद। खुद की जान को खतरा बताने के बाद पुलिस द्वारा मामले को हलके में लेना एक बार प्रदेश में फिर से भारी पड़ गया है। गाज़ियाबाद की एक किन्नर ने कुछ दिन पहले खुद की जान को खतरा बताया था। इसके बाद उसके शिकायत को हलके में लेना आज उस समय जिले की पुलिस को भारी पड़ गया जब वह अहले सुबह सैर के लिए निकली और अज्ञात बदमाशो ने उसको गोली मार दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये है। घायल किन्नर को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
हिन्द वतन की एक रिपोर्ट के अनुसार आंचल को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोलीकांड की सूचना मिलते ही अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर व अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आंचल को जान से मारने की धमकी मिली थी जिसकी उसने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…