जुबैर शेख
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना और भाजपा में चल रही तकरार पर असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है। उन्होंने पूछा है कि ये 50-50 क्या है? क्या ये एक नया बिस्किट है? साथ ही ओवैसी ने कहा कि ये इन लोगों को लोगों की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ओवैसी के हवाले से लिखा है, ‘ये 50-50 क्या है, कोई नया बिस्किट है क्या? कितना 50-50 करोगे? कुछ महाराष्ट्र की जनता के लिए भी बचाकर रखिए। वे (भाजपा और शिवसेना) सतारा में हुई बारिश से हुए नुकसान पर कोई चिंता नहीं है। वे सभी 50-50 की बात कर रहे हैं। यह किस तरह का ‘सबका साथ सबका विकास’ है?’
राज्यसभा के सदस्य राउत ने कहा, ‘शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने किसी शिव सैनिक (शिवसेना के सदस्य) को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया था और अब इसका समय आ गया है। शिवसेना केंद्र एवं राज्य स्तर पर मंत्रालय या अतिरिक्त विधानपरिषद सीट दिए जाने से आगे बढ़ गई है। हम मुख्यमंत्री पद की बात कर रहे हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…