नुरुल होदा खान
बलिया का सिकंदरपुर एक बार फिर सामुदायिक विवाद का गवाह बन गया. बताते चले कि छोटी छोटी घटनाओ के कारण बदलता सामाजिक माहोल अक्सर ही जनपद के इस तहसील को सुर्खियों में ला देता है. ताज़े प्रकरण में बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में शनिवार शाम पैर पर गलती से बाइक चढ़ने के मामूली विवाद के बाद हुए विवाद में एक समुदाय के युवक के परिवार के लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक के घर धावा बोलकर लाठी-डंडे से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या और परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर एसपी देवेंद्रनाथ और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
सिर में गंभीर चोट लगने से सोनू के नाना रामधारी चौरसिया (52) की मौत हो गई। जबकि सोनू चौरसिया (20) पुत्र लक्ष्मण चौरसिया, उसके भाई मुन्ना (16), वीरेंद्र (21) और बहन मंजू (17) घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। उधर, सूचना पर फोर्स पहुंच गई। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। एसपी ने बताया कि मामले में छह लोग हिरासत में लिए गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…