ए जावेद
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क के सामने शनिवार रात एक तांत्रिक की झाड़ फूंक से परेशान युवती ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी भेलूपुर ने युवती को इलाज के लिए रविंद्रपुरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, लहरतारा निवासी युवती को परिजन जबरदस्ती तांत्रिक के यहां झाड़ फूंक कराने के लिए लाए थे। युवती तांत्रिक के घर के मुख्यद्वार पर पहुंची और घर के अंदर जाने से इंकार कर दिया। लेकिन परिजन जबरन युवती को तांत्रिक के घर में अंदर ले गए। इस पर युवती ने तांत्रिक के कमरे में अपने हाथ की नस काट ली। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर मौके पर क्षेत्राधिकारी भेलूपुर जगदीश जायसवाल पहुंचे और युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…