Categories: National

रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर पीर व मजार निर्माण के खिलाफ विहिप ने दिया डीआरएम को ज्ञापन

अब्दुल बासित मलक

अम्बाला – अम्बाला में खाली पड़ी भूमि पर पीरों या मजार के निर्माण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद उग्र हो गया है और इसके लिए विहिप ने आंदोलन छेड़ दिया है। इसी कड़ी में कल विहिप ने अम्बाला व आस-पास के इलाको में आने वाली रेलवे की जमीनों व रेलवे लाइन के किनारे व अन्य रेलवे स्थानों पर धर्म की आड़ लेकर पीरो व मजारो का निर्माण के खिलाफ आज डीआरएम को ज्ञापन दिया।

विहिप जिलाध्यक्ष समीर गुप्ता व उपाध्यक्ष अशोक कक्कड़ ने कहा कि अवैध रूप से पीरों का निर्माण किया जा रहा है जो कि सोची समझी साजिश व योजनबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा अगर इस अवैध निर्माण को रोका न गया तो भविष्य में गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।  इस मौके पर  नगर संयोजक बजरंग दल धम वर्मा,  नगर मंत्री ज्ञानचंद, नगर मंत्री संजय बत्रा, संयोजिका दुर्गा वाहिनी सीमा मेहता, विभाग मंत्री आनंद प्रकाश, सह संयोजक बजरंग दल संजीव कुमार, गाय सेवा देवी राम, राकेश सहगल, भूपेंद्र जाट नगर सुरक्षा प्रमुख मौजूद थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts