प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए होर्डिंग बैनर लगा कर जागरुकता अभियान चलाया जाता है, लेकिन नियमों का पाठ पढ़ाने वाले पुलिसकर्मी स्वयं यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। नियम कानूनों को दरकिनार कर बाइक से जगह-जगह फर्राटा तो भर ही रहे हैं। साथ ही नियमों को दरकिनार कर अपनी जान से खिलवाड़ भी कर रहे हैं।
शहर की सड़कों पर नियम विरुद्ध फर्राटा भर रहे खाकीधरियों को जैसे ही संवाददाता ने कैमरे में कैद किया। बाइक सवार पुलिसकर्मी रफ्तार पकड़ कर निकल गये। यही काम अन्य बाइक सवार करता तो उस पर कार्रवाई की गाज गिरा दी जाती। वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा करने के लिए जागरूकता अभियान में उन्हें नियमों की इबारत याद कराकर वाहन चलाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के कर्मी ही नियमों को तोड़ते नजर आ रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…