अब्दुल बासित मलक
यमुनानगर:- केंद्र सरकार ने तुर्की से प्याज का आयात किया है। परंतु विदेश से मंगाया गया प्याज स्थानीय लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा। एक प्याज का वजन 400 से 500 ग्राम है, दूसरा इसका स्वाद भी मीठा है, जिसे खाने से मुंह का स्वाद तो खराब हो ही रहा है साथ में सब्जी का जायका भी खराब होता है। इसलिए लोग इसे खरीदने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
सब्जी व्यवसाई बलदेव राज ने हमसे बातचीत में बताया कि स्थानीय लोग सब्जी बनाते समय तड़का लगाने के लिए छोटे आकार का एक या दो प्याज ही डालते हैं। जबकि तुर्की के एक प्याज का वजन 400 ग्राम से ज्यादा है। इसमें से थोड़ा सा काट कर सब्जी में डालने के बाद बाकी प्याज बेकार है। वहीं इसका रेट भी कम नहीं है। मंडी में यही प्याज 75 रुपये किलोग्राम के भाव से बिक रहा है। जबकि लोगों को उम्मीद थी कि विदेश से आया प्याज उन्हें सस्ते दामों पर मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कई गुणा डिमांड घट गई है.
सब्जी मंडी यमुनानगर के आढ़ती बलदेव राज बल्ली का कहना है कि पहले रोजाना मंडी से 150 कट्टे प्याज के बिक जाते थे। लेकिन अब तो 10-15 कट्टे भी बड़ी मुश्किल से बिकते हैं। तुर्की से आए प्याज का स्वाद अच्छा नहीं है। महंगा होने के कारण आढ़ती भी इसे नहीं मंगवा रहे हैं। क्योंकि मंगाने के बाद नहीं बिका तो आढ़ती को काफी नुकसान होगा। प्याज की कीमतें तो कम होंगी लेकिन अभी इसमें समय लगेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…