Categories: UP

घरेलु सिलेंडर फटने से 9 घायल

मैनुर खान

कन्नौज के छिबरामऊ में मंडी इंस्पेक्टर के घर में गैस सिलेंडर फटने से 9 लोग घायल हो गये। सभी को चिंताजनक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रिफर किया गया है। सिलेंडर कैसे फटा पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है।

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी मंडी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह चौहान के घर मे दोपहर एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुन मोहल्लेके लोग बाहर निकल आये। सुरेश सिंह का घर धमाके में पूरी तरह से मलबे में बदल गया और घर मे मौजूद लोग मलबे में दब गये। आनन फानन में मोहल्ले वालों ने मलबा हटाकर 4 महिलाओं एक बच्ची और एक पुरुष को बाहर निकाला। पड़ोस के घर की भी एक महिला धमाके में घायल हुई।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम छिबरामऊ और सीओ ने घायलों को सौ शय्या अस्प्ताल पहुंचाया, जहां हालत चिंताजनक होने पर सभी को लखनऊ पीजीआई रिफर कर दिया गया। एसडीएम का कहना है कि प्रथम दृष्टया गैस सिलेंडर फटने से हादसा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्हीने बताया कि सच्चाई जानने के लिये हर पहलू पर जांच की जाएगी। फोरेंसिक टीम ने धमाके की जगह से नमूने भी जुटाएं है।

pnn24.in

Recent Posts