Categories: Crime

उफ़ ये कलयुगी नाना, पैसे के खातिर अपने नवासे को चुरा लिया, पीड़ित पंहुचा पुलिस के द्वार

मैनुर खान

कन्नौज. सदर कोतवाली में आज सुबह एक अनोखा अपराध सामने आया है। यहां के तिखवा गांव के एक अधेड़ ने अपने नवासे को चुरा लिया। जब बेटी और दामाद बेटे को वापस मांगने गये तो उसने नाती को वापस देने के एवज में 20 हजार रुपये की मंग कर दी, और बिना रुपये बच्चे को न देने की बात कह दोनो को भगा दिया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटे को वापस दिलाने की फरियाद की है।

दिन निकलते ही सदर कोतवाली पहुंचे यह दम्पत्ति तिखवा गांव के राजू और दुर्गा देवी हैं। राजू का कहना है कि मेरे बेटे को ससुर रमेश घर से चुरा ले गये। जब हमने उसे वापस मांगा तो उन्होंने 20 हजार रुपये की मांग रखी। रुपये न देने पर ससुर ने गाली गलौज कर भगा दिया और कहा कि जब तक रुपये नही लाओगे बच्चा वापस नही मिलेगा। पीड़ित राजू ने पत्नी के साथ कोतवाली पहुंच नाती चुराने वाले कलयुगी नाना से बच्चा वापस दिलाने की फरियाद की है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts