आफताब फारुकी
निघासन खीरी. सत्ता का सुरूर अगर हो तो इंसान कभी कभी खुद को निरंकुश समझने लगता है और सभी कार्य अपने तरीके से करवाना चाहता है। इसका जीता जागता उदहारण वायरल होती एक ऑडियो क्लिप में देखने को मिल रहा है, जिसमे कथित रूप से सत्तारूढ़ दल के एक विधायक धमकी दे रहे है। कारण भी बहुत ही छोटा है कि एक सरकारी कर्मचारी द्वारा एक कार्यक्रम आहूत किया गया जिसकी जानकारी विधायक जी को हुई तो वह आग बगुला होकर कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति नही होने पर विधानसभा छुडवा देने की कथित रूप से धमकी दे रहे है।
वायरल होता ऑडियो क्लिप
WhatsApp Audio 2020-01-01 at 03.49.52
मामला यूपी की विधानसभा निघासन का है। जहां से शशांक वर्मा भाजपा से विधायक हैं। अगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे कार्यक्रम में विधायक जी को नही बुलाया गया तो नौकरी न करने देने की चेतावनी तक दे डालते है। वायरल ऑडियो के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 29 दिसम्बर से होना था। जिसमें विधायक को भी निमंत्रण दिया गया था।
परंतु विधायक ने ये कहकर कि अभी मेरे पास समय नही है 5 जनवरी को आऊंगा तब कार्यक्रम होगा। अगर मेरे आने से पहले कार्यक्रम हुआ तो किसी की खैर नहीं। ऑडियो में कथित रूप से विधायक ने कहा कि मेरे बगैर अगर कार्यक्रम हुआ तो निघासन में रहने नही दूंगा। यह बातचीत कथित रूप से विधायक निघासन और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक के बीच हुई फोन पर बातचीत बताई जा रही है। अब यह ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…