सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। नगर पालिका क्षेत्र में चल रही गौशालाओं में अधिशासी अधिकारी ने बढती ठिठुरन वाली ठंड को देखते हुए कई गौशालाओं का निरीक्षण किया और गौशाला में सरकार द्वारा व जन सहयोग से जूठ के कंबल और हरे चारे की व्यवस्था कराई।
जानकारी के मुताबिक एसएलएफ अंकुर विहार में चल रही गौशाला में अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण कर कपकपाती ठंड को देखते हुए गायों की स्थिति पर गौशालाओं में सरकार व जन सहयोग की मदद से जूठ के कंबल और हरे चारे का बंदोबस्त कराया और साथ ही साथ गायों की व्यवस्था का जायजा भी लिया। वही अधिशासी अधिकारी द्वारा कराए गये इस कार्य का क्षेत्रीय लोगों ने काफी मनाया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना तो गोपालक भी इतना गायों का ख्याल नहीं रख सकते हैं जितना कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौशालाओं में गायों को सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि वैसे तो पहले से ही लोनी में चल रही गौशालाओं में गायों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौसम के हिसाब से गायो को सुविधाएं नगर पालिका द्वारा दी जा रही है और ऐसी ही सुविधाएं आगे भी गौशालाओं के लिए दी जाएंगी।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बात करने पर बताया कि सरकार और जन सहयोग से गौशालाओं के लिए जितनी भी मदद हो सकेगी उतनी वह हरदम करती रहेगी। अगर किसी इंसान को ठंड लगती है तो गायों को भी ठंड लगती है इसीलिए हम सभी को इन गायो का ध्यान रखना चाहिए और जो भी संभव हो सके लोगों को गौशाला के लिए मदद करनी चाहिए। वही शालिनी गुप्ता ने क्षेत्रीय लोगों से अपील भी की लोग स्वेक्छा से दान देने के लिए आगे आयें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…