मोहम्मद कुमैल
कानपुर. उन्नाव की रेप पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता ने देर रात 11 बजकर 40 मिनट पर आख़िरी सांस ली। बलात्कार के आरोपियों ने उसे ज़िदा जला दिया था। जिसमें वो 90 फ़ीसदी जल गई थी। पीड़िता के परिजनों का कहा है कि उसके आखिरी शब्द थे ‘हमें बचा लीजिए’। पीड़िता के भाई ने बताया कि, ‘उसके आखिरी शब्द थे कि भईया हमें बचा लीजिए। हमने कहा कि बहन हम बचाकर ले जाएंगे। लेकिन हम बचा नहीं पाए। जो दोषी हैं, उनको भी वहीं जाना है, जहां हमारी बहन पहुंच चुकी है। हमें सरकार से बस यही इंसाफ चाहिए।’
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे आग के हवाले करने से पहले उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से गोदा गया। हमला करने वाले वही लोग थे, जिन पर उससे रेप करने का आरोप था। वह अपने रेप मामले में कोर्ट की सुनवाई के लिए रायबरेली जा रही थी, तभी पांच लोगों ने उसे घेरकर आग के हवाले कर दिया। जब पीड़िता को दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा था, तो वह पूरे रास्ते होश में थी, और उसने पांचों आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस को बयान दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया, ‘तड़के चार बजे मैं रायबरेली के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी। पांच लोग (उसने नाम भी बताए) मेरा इंतजार कर रहे थे। उन्होंने मुझे घेर लिया और पहले डंडे से मेरे पांव पर मारा और फिर मेरी गर्दन पर चाकू वार किया। उसके बाद उन्होंने मुझ पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।’ साथ ही उन्होंने बताया, ‘जब मैंने चिल्लाना शुरू किया तो भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को बुलाया गया।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…