बापू नंदन मिश्र
बीर लोरिक स्टेडियम बलिया में आयोजित मंडलीय खेल प्रतियोगिता में जनपद मऊ के शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के प्राथमिक विद्यालय कइयां के बच्चों ने पी.टी.विशेष प्रदर्शन,अंत्याक्षरी,समूहगान एवं योगा बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय रैली का टिकट पक्का किया। दूसरी तरफ दोहरीघाट ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय भैरोपुर के छात्रों ने जिम्नास्ट में बालक एवं बालिका संवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा 400 मीटर दौड़, लंबी कूद में रजत पदक व 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
प्राथमिक विद्यालय कइयाँ की टीम के साथ राजेश कुमार, जय प्रकाश सिंह तथा प्रतिभागी बच्चों में प्रमुख रूप से रागिनी ,अंकिता, काजल, चंदन, विशाल, राकेश, अंजलि ,आदि तथा भैरोपुर की टीम के साथ प्रमोद कुमार मिश्र ,राम गोविंद यादव ,अशोक कुमार मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य तथा बालकों में प्रमुख रूप से शिवम, करीना, रामकेश, शोमी, रागिनी, अवनीश आदि थे।
टीम प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने सफल आयोजन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया शिवनारायण सिंह, पवन राय, विनोद सिंह, अनिल वर्मा, राजेश सिंह आदि को बधाई दी। विजेता बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी,खण्ड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट माधवेन्द्र पाण्डेय, सतीश कुमार सिंह, कृष्णानंद राय , शाहनवाज खान ,समाजसेवी तथा प्रधान पवन सिंह , उत्तम चन्द,जगमोहन सिंह , तपेश्वर राम, अनिल कुमार गुप्त, प्रदीप जायसवाल, अरविंद सिंह, संजय यादव,राजेश कुमार, लालसा सिंह, अंजली वर्मा, नंदिनी तिवारी, सरिता सिंह, जयप्रकाश सिंह ,राकेश कन्नौजिया ,मनोज कुमार राव, राजेश यादव, दिनेश यादव, गोविन्द नारायण पाल, शैलेन्द्र यादव, लालता राम, श्रीकांत यादव, बृजेश पाण्डेय, जितेन्द्र प्रताप राव, शिवकुमार राम, रीता सिंह मदन राम,ज्ञानचन्द कन्नौजिया, प्रमोद मिश्र, विद्यालय प्रबंध की अध्यक्ष संगीता खरवार, अनुज यादव आदि उपस्थित रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…