गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 7 दिसंबर 2019 को तालीम तरबियत वेलफ़ेयर सोसाइटी की ओर से बरेली गेट स्थित कार्यालय पर कैम्प लगाकर ज़रूरतमंदो को कंबल बांटे गए मुख्य अतिथि ज़िलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह रहे।
तंज़ीम के प्रबंधक फैसल खान लाला ने कहा कि हमारी तंज़ीम समाज के कमज़ोर लोगों के लिए काम कर रही है हमने समाज के लोगों से उनके इस्तेमाल में न आने वाले अच्छी हालत के पुराने कपड़े मांगे हैं जिसको पैक करके कैम्प के ज़रिए ज़रूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा, लोग बड़े पैमाने पर कपड़े भेज रहे हैं सभी से अपील है कि जो लोग भी इस मुहीम से जुड़ना चाहते हैं वह हमें पुराने कपड़े, बच्चों के स्कूल बैग, जूते आदि सामन भेज सकते हैं या हमारी टीम आपके घर आकर भी वह समान कलेक्ट कर सकती है, बहुत जल्द एक और कैम्प लगाकर ज़रूरतमंदो को कपड़े आदि समान बांटा जाएगा।
फैसल लाला और उनकी टीम ने ज़िलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर साजिद खान लाला, आरिफ खान, शाहिद खान, शिराज़ जमील, शहज़ादे अली अंसारी, सरताज खान, आसिम मलिक, मौ. ज़फर, हुमायूँ खान लाला, उस्मान सैफ़ी, अफसर अली, महमूद ग़ज़नवी, ऐजाज़ खान, आदि लोग मौजूद रहे संचालन तंज़ीम के उप प्रबंधक सिफ़त अली खां ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…