रोहित कुमार
वाराणसी. बीएचयू परिसर में चिकित्सा विज्ञान संस्थान की एक प्रोफेसर के साथ छेड़खानी का मामला रविवार को लंका थाने पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच कर रही है। प्रोफेसर के अनुसार वह एक हॉस्टल की वार्डेन भी हैं।
शनिवार की रात वह हॉस्टल से निकलकर बीएचयू परिसर स्थित अपने आवास की ओर जा रही थीं। कर्मचारी हेल्थ केयर के समीप बाइक सवार युवक ने उनका पीछा करना शुरू किया। थोड़ी दूर बाद बाइक सवार युवक उन्हें सामने से घेर लिया और बदसलूकी करने लगा।
रात के समय खुद को घिरा देख वह शोर मचाईं और प्रॉक्टोरियल बोर्ड को घटना की जानकारी दीं। उनका शोर सुनकर कुछ लोग भागकर आए तो बाइक सवार भाग निकला। इंस्पेक्टर लंका भारतभूषण तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीएचयू परिसर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…