ए जावेद.
वाराणसी. कहा जाता है कि इश्क पर जोर नहीं। मगर यही बेजोर इश्क कभी कभी जान का दुश्मन भी बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ वाराणसी के मिर्ज़ामुरद थाना क्षेत्र स्थित बेनीपुर गाव में जहा प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को पकड़ कर प्रेमिका के घरवालो ने ज़बरदस्त पिटाई कर दिया। पिटाई के कारण प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर के चंगवार गांव की है जहा अपनी प्रेमिका से मिलने घर आए प्रेमी की पेमिका के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दिया गया था। शनिवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका के पिता-चाचा सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
बताया जा रहा है कि मिर्जामुराद थाना इलाके के गनेशपुर निवासी प्रेम कुमार पटेल (21) का पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की देर शाम प्रेम कुमार उससे मिलने पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों ने प्रेम कुमार की जमकर पिटाई की। प्रेम की हालत गंभीर होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेम कुमार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे उसकी मौत हो गई। इधर प्रेम कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर टीम दबिश दे रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…