मुदित अग्रवाल
बहराइच. बरातियों से भरी इनोवा पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे इनोवा सवार पांच बरातियों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बरातियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।पुलिस के मुताबिक, ट्रक का टायर फटने से हादसा हुआ है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों व घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत गांधी पार्क मोहल्ला निवासी अनिल सोनी की पुत्री का विवाह बुधवार को है। विवाह कार्यक्रम रुपईडीहा रोड स्थित बंधन गेस्ट हाउस में होना था। बरात शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा से नानपारा के लिए रवाना हुई।
इनोवा कार में चालक समेत नौ लोग सवार थे। बुधवार रात 10 बजे के आसपास इनोवा सवार बराती नानपारा-बहराइच मार्ग पर कोतवाली नानपारा के धनौली गांव के निकट पहुंचे। इसी दौरान बहराइच की ओर से जा रहे ट्रक का टायर फट गया।
जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर इनोवा पर गिर गया। इससे इनोवा सवार कोतवाली नगर के मोहल्ला अकबरपुरा निवासी रामबाबू (19), धर्मेंद्र सोनी (20) और रिसिया निवासी सूरज कुमार उर्फ सुरेश (22) समेत पांच बरातियों की मौत हो गई। जबकि सात बराती घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…