आसिफ रिज़वी
मऊ। एक तरफ झोलाछाप डॉक्टर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं तो वहीं अवैध रूप से अस्पताल भी चलाए जा रहे हैं। बुधवार की शाम 7।30 बजे सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ ने बाईपास रोड स्थित एक अस्पताल पर छापा मारा। जांच में अस्पताल के बिना रजिस्ट्रेशन कराए संचालित किए जाने की बात सामने आई। जिस पर अस्पताल को बंद कराने की कार्रवाई की गई है। वहीं मौके पर भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है।
वहीं सीएमओ सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर बाईपास रोड स्थित आईकॉन हॉस्पिटल में निरीक्षण किया गया। जांच में अस्पताल के रजिस्ट्रेशन न कराए जाने की जानकारी हुई है। हालांकि रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। लेकिन रजिस्ट्रेशन से पहले हॉस्पिटल संचालित करना अवैध है इस वजह से इसे बंद करा दिया गया है। जो भी मरीज भर्ती थे उन्हें 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल शिफ्ट करा दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…