संजय ठाकुर
नई दिल्ली. भारतीय युवा कांग्रेस ने एनआरसी सीएए पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बीजेपी के तमाम सांसदों के घर संविधान की प्रस्तावना भेजी है। भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि बीजेपी के तमाम सांसद भारत के संविधान की प्रस्तावना को भूल चुके हैं इसलिए देश में बार-बार सांप्रदायिक माहौल पैदा करने के लिए ऐसे कानून जबरदस्ती से देश की जनता पर थोप रहे हैं। जिसे अखंड भारत की एकता को खंडित किया जा सके। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी डॉ अनिल मीणा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूर्य ग्रहण को देखने के लिए 150000 का चश्मा जर्मन से मंगाया लेकिन बादलों की आवरण के कारण वह देख नहीं पाए।
कहा कि सरकार इस तरह का देश में वातावरण विकसित करना चाह रही है, लोग एक दूसरे समाज को ही नफरत की भरी निगाहों से देखते रहे। इन सब कार्यक्रमों को अंजाम देने के पीछे सरकार की मंशा कहीं न कहीं असफलताएं हैं। जिससे ध्यान भटकाने के लिए बार-बार संविधान की प्रस्तावना के साथ छेड़छाड़ करने का कार्यक्रम किया गया। भारतीय युवा कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों को संविधान की प्रस्तावना भेजी है ताकि उनको देश का संविधान याद आ सके और देश में अमन और शांति भाईचारा कायम हो सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…