Categories: Special

यातायात नियमों की खुलेयाम उड़ाई जा रही धज्जियां

मुकेश यादव

मधुबन (मऊ):मधुबन बेल्थरा मार्ग पर आए दिन वाहन सम्बन्धित दुर्घटनाएं हो रही है। किन्तु इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह चित्र प्रस्तुत कर रहा है । रोड पर चलने वाले यात्री वाहन यात्रीयों को सीट के अतिरिक्त अगल बगल गेट अौर पैदानो पर भी यात्रा करने पर मजबूर कर देते हैं।

जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है । विशेष कर आटो चालकों के द्वारा इस तरह का वाकया रोज देखने को मिलता है जिस पर यातायात विभाग की कोई नजर नहीं पड़ती ।इससे आए दिन दुर्घनाओं में वृद्धि होती जा रही है।

pnn24.in

Recent Posts