तब्जिल अहमद
रूस, यूक्रेन, फ़्रांस और जर्मनी पर आधारित चार पक्षीय राष्ट्राध्यक्षों ने यूक्रेन में पूर्ण युद्ध विराम, समस्त बंदियों के आदान प्रदान और पूर्वी यूक्रेन के बारे में मिन्सक समझौते को आगे बढ़ाने की मंज़ूरी दे दी है।
नॉरमंडी ग्रुप के नाम से प्रसिद्ध रूस, यूक्रेन, फ़्रांस और जर्मनी का शिखर सम्मेलन सोमवार को पेरिस के एलिज़ा पैलेस में आयोजित हुआ जिसके बाद एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया।
इस बयान में यूक्रेन में पूर्ण युद्ध विराम, समस्त बंदियों के आदान प्रदान और पूर्वी यूक्रन के बारे में मिन्सक समझौते के पूर्ण क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया गया।
बैठक में फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रां, रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन, यूक्रेन के राष्ट्रपति विलादीमीर ज़ेलेन्सकी और जर्मन चांसलर एंगला मर्केल ने भाग लिया।
यूक्रेन का संकट शुरु होने के बाद से रूस और यूक्रेन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच यह पहली मुलाक़ात थी।
नॉरमंडी ग्रुप के शिखर सम्मेलन के बाद जारी किए जाने वाले बयान के अनुसार, जारी वर्ष के अंत तक पूर्वी यूक्रेन में पूर्ण युद्ध विराम पर अमल किए जाने पर सहमति हुई जिसके बाद युद्ध और झड़पों से प्रभावित क्षेत्रों को बारूदी सुरंगों से साफ़ करने का काम शुरु किया जा सकेगा।
रूस, यूक्रेन, फ़्रांस और जर्मनी ने इस बात पर भी सहमति जताई कि 30 दिन के भीतर समस्त युद्ध बंदियों का आदान प्रदान भी पूरा कर लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…