संजय ठाकुर
इराक़ के नज़ाहा आयोग ने एक बयान जारी करके बताया है कि नवम्बर के महीने में 9 मंत्रियों, 12 सांसदों और 11 राज्यपालों की गिरफ़्तारी के आदेश जारी कर दिए गए हैंं
नज़ाहा कमीशन (पारदर्शिता आयोग) के जांच समिति ने अपने बयान में कहा है कि इन 9 मंत्रियों में से 2 वर्तमान, 5 पूर्व और 2 भूतपूर्व मंत्री हैं। बयान में इसी तरह बताया गया है कि देश के वर्तमान राज्यपालों में से 11, प्रांतीय परिषद के 118 सदस्यों और तेल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और वक़्फ़ जैसे विभागों के 32 वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया गया है जिनमें से 19 अधिकारी इस समय भी काम कर रहे हैं। आयोग के अनुसार कुल 256 लोगों के बारे में आदेश जारी किए गए हैं जिनमें से 221 लोगों को तलब किया गया है जबकि बाक़ी को गिरफ़्तार करने को कहा गया है।
इस बीच इराक़ की सेना ने स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी का समर्थन करते हुए इस बल को राजधानी बग़दाद से हटाए जाने का विरोध किया है। इराक़ी सेना के प्रवक्ता अब्दुल करी म ख़लफ़ ने आतंकी गुट दाइश से संघर्ष में स्वयं सेवी बल की सफल भूमिका की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि यह बल सेना के सुप्रीम कमांडर के रूप में प्रधानमंत्री के अधीन है और इसे बग़दाद से नहीं हटाया जा रहा है। इससे पहले कुछ संचार माध्यमों ने यह अफ़वाह उड़ा दी थी कि इराक़ के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी को बग़दाद से हटाने का आदेश दे दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…