फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. थारू जनजाति इलाके के मसान खंभ गांव में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में पशु चिकित्सा कैंप लगाया गया जिसमें जिले के आधा दर्जन से अधिक पशु चिकित्सा अधिकारी एवं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ तमाम पशुधन प्रसार अधिकारियों ने अलग-अलग कैंप लगाकर 600 से अधिक जानवरों का उपचार किया एवं दर्जनों पशुओं का टीकाकरण भी किया।
उनका कहना था कि अक्सर देखा जाता है कि हम अपने परिवारजनों का भी समुचित इलाज नहीं करा पाते फिर पशु तो बेचारा अपनी बीमारी और लाचारी के बारे में कुछ बोल भी नहीं सकता। यह हालत विशेषकर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की है। पशु चिकित्सा कैंप में जिला पंचायत सदस्य मन्नो देवी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस मौके पर प्रधान मसानखंभ की प्रधान कबीरा देवी देवराही के प्रधान कल्लू राम व परसिया के बीडीसी सेवाराम सहित कई ग्राम प्रधान शामिल हुए।
इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी खीरी डा टीके तिवारी के साथ डा बी आर निगम पशु चिकित्सा अधिकारी सूडा, पशु धन प्रसार अधिकारी रमेश कुमार राना, डा अरविंद वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी संपूर्णानगर, पशु चिकित्सा अधिकारी भीरा के डाक्टर बी के त्रिपाठी , पशु चिकित्सा अधिकारी नीमगांव के डॉ अनुज व मैलानी के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जगदेव सिंह ने पशुओं के इलाज एवं सर्जरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…