Categories: National

देश में हो रहे बलात्कार की घटनाओं से दुखी सोनिया गांधी नही मनायेगी अपना 73व जन्मदिन

आफताब फारुकी

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की विभिन्न घटना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं। सोनिया गांधी का यह निर्णय उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है। इससे पहले हाल में हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद आग लगाकर हत्या कर दी गई थी।

एक समाचार के अनुसार सोमवार को सोनिया गाँधी का जन्मदिन है. कांग्रेस कार्यकर्ता इस दिन के लिए विशेष रूप से देश भर में उत्साहित थे और कई दिनों से इसकी तैयारिया भी हो रही थी. इसी बीच हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद सोनिया गाँधी ने कहा की देश के विभिन्न हिस्सों से भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले सामने आए हैं और इन घटनाओं को लेकर देश में गुस्से की लहर है। मैं भी काफी दुखी हु और जन्मदिन नही मनाऊगी.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts